Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में राहत की बारिश, रातोंरात छह डिग्री गिरा तापमान

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में राहत की बारिश, रातोंरात छह डिग्री गिरा तापमान

04 Jun 2025

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में राहत की बारिश, रातोंरात छह डिग्री गिरा तापमान

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को मंगलवार की रात हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के बाद राजधानी कोलकाता में बुधवार को तापमान में एक ही झटके में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलने वाली। सप्ताहांत तक फिर से तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। सभी जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, दक्षिण बंगाल में फिलहाल मानसून के आगमन की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जून के आसपास मानसून दक्षिण बंगाल में दस्तक दे सकता है।

बुधवार की सुबह कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में मौसम सुहावना रहा। मंगलवार रात की बारिश की वजह से दिन चढ़ने के बावजूद गर्मी अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को दक्षिण बंगाल में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर के कुछ हिस्सों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं।

बारिश और आंधी की संभावना जिन जिलों में जताई गई है, उनमें कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया शामिल हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 46 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मालदा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

बारिश से तापमान में फिलहाल राहत मिली है, लेकिन बंगाल के अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। मानसून के आने तक लोगों को अस्थिर मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में राहत की बारिश
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में राहत की बारिश, रातोंरात छह डिग्री गिरा तापमान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News